नई दिल्ली, मार्च 28 -- नई दिल्ली, व.सं। दिल्ली सरकार द्वारा एससी-एसटी बस्तियों की सुधार योजना के लिए 80 करोड़ रुपये के आवंटन पर समाज कल्याण मंत्री ने आभार व्यक्त किया है। मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने कहा कि यह निर्णय सामाजिक व आधारभूत ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने शनिवार को शाहबाद डेयरी वार्ड स्थित महाराणा प्रताप चौक में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और रेडी मिक्स कंक्रीट सड़कों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि हर नागरिक को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...