बस्तिया के पास कार खाई में गिरी, चार घायल
चम्पावत, जुलाई 20 -- चम्पावत। टनकपुर के बस्तिया के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार तड़के एनएच में बस्तिया छोटी पुलिय के पास कार संख्या डीएल 12 डीए 1423 सड़क से फिसल कर करीब दस फिट नीचे गिर गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि 61 वर्षीय मनोज पांडेय निवासी साउथ दिल्ली समेत तीन अन्य लोग मामूली चोटिल हो गए। उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.