धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद। मार्च में भूमिगत आग प्रभावित परिवारों को बेलगड़िया शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बस्ताकोला एरिया के दो लाभुकों को शुक्रवार को बेलगड़िया में आवास उपलब्ध कराया गया। झरिया मास्टर प्लान 2.0 के तहत बीसीसीएल के बस्ताकोला एरिया के राजापुर क्षेत्र निवासी भोला भुइयां और मुकेश कुमार को झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) ने बेलगड़िया टाउनशिप में आवास उपलब्ध कराया। मौके पर लाभुकों को 50-50 हजार रुपए का चेक भी दिया गया। वहीं छह माह के अंदर दोनों लाभुकों को और दो-दो लाख रुपए का चेक दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.