धनबाद, जून 9 -- बीसीसीएल दीक्षा महिला मंडल व मुस्कान महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति की सदस्यों ने बस्ताकोला स्थित जीवन संस्थान के समीप शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर में पौधरोपण कर हरित वातावरण के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया गया। इसी कड़ी में बस्ताकोला क्षेत्र के चांदमारी स्थित ओंकारेश्वर वाटिका में भी सघन पौंधारोपण किया गया। समिति द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच जूट के थैले तथा अन्य आवश्यक खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- आंचल महिला समिति ने किया पौधरोपण इसके साथ ही, जीवन संस्थान के अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों के बीच फलदार व औषधीय पौधे और खाद्य सामग्री बां...