बस्ताकोला में एटक और प्रबंधन की वार्ता विफल
धनबाद, जुलाई 14 -- बस्ताकोला एरिया-9 के बीएनआर रेलवे साइडिंग सीएचपी में मैनुअल लोडिंग सहित 7 सूत्री मांगों को लेकर एटक नेता चंदन खटीक और अपर महाप्रबंधक एम कुंडू के बीच सोमवार को महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में हुई वार्ता बेनतीजा रही। एटक असंगठित के अध्यक्ष चंदन खटीक ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों के भीतर मांगों पर निर्णय नहीं हुआ, तो पुनः साइडिंग का चक्का जाम किया जाएगा। वार्ता में मुख्य रूप से मनोहर पासवान, मो. गफ्फार अंसारी, मुकेश पासवान, नीलू बाउरी, अनीता देवी, वरुण वर्मा, सुमित रजक, पुटुश रवानी, फुरोज खान, मो. शमीम, राहुल पांडेय, महेश तुरी, राहुल पासवान, शंकर भूईया, इदरीश अंसारी और मंगल खवास उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.