धनबाद, मई 1 -- झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग पर बस्ताकोला के समीप गुरुवार को तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण सड़क किनारे स्थित एक विशालकाय पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर गिर गया। इस हादसे के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई वाहन नहीं आया, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। पेड़ गिरने की वजह से सड़क के किनारे लगा बिजली का पोल और तार भी टूटकर जमीन पर आ गिरे, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। मुख्य मार्ग का एक हिस्सा पूरी तरह अवरुद्ध होने के कारण झरिया से धनबाद जाने वाले वाहनों को डिवाइडर के दूसरी ओर से निकलना पड़ा, जिससे सड़क पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही।हादसे यह भी पढ़ें- आंधी में पेड़ की टहनी गिरने से सड़क जाम के बाद प्रशासन के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग और राहगीर खुद ही मोर्चा संभालते नजर आए। देर शाम तक लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.