बस्ताकोला आउटसोर्सिंग का काम 10 घंटे तक रखा ठप
धनबाद, मई 21 -- झरिया। जश्रसं के बैनर तले बुधवार को स्थानीय लोगों ने बस्ताकोला आउटसोर्सिंग का काम पूरी तरह ठप कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय युवाओं को रोजगार, कर्मियों का वेतन बढ़ाने और चांदमारी आठ नंबर वर्कशॉप कॉलोनी व मांझी बस्ती में पानी आपूर्ति की मांग की गई। नेतृत्व कर रहे प्रेम गोप ने कहा कि पूर्व में लिखित पत्र देने के बावजूद प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया। स्थानीय युवा बेरोजगार हैं, बाहर से मजदूर लाए जा रहे हैं। कर्मियों को उचित वेतन नहीं मिल रहा और बस्तियों में पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। सूचना पर कोलियरी प्रबंधन व आउटसोर्सिंग अधिकारी पहुंचे। बाद में क्षेत्रीय कार्यालय में महाप्रबंधक व पीओ चंद्रशेखर सिंह संग वार्ता हुई। समस्याओं के शीघ्र निदान के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त हुआ। 10 घंटे बाद काम शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.