धनबाद, अप्रैल 2 -- झरिया। झरिया के बस्ताकोला गौशाला मोड़ के पास मंगलवार की देर रात यहां के रहने वाले उपेंद्र सिंह के 30 वर्षीय पुत्र छोटू सिंह की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छोटू सिंह अपने कमरे में सोया हुआ था, तभी घर के बाहर बिजली का तार टूट कर गिर गया। इसकी जानकारी होने पर वह उसे हटाने गया। हटाने की कोशिश के दौरान वह हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। करंट लगने के कारण वह रात भर वहीं पड़ा रहा। बुधवार सुबह जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी, तो आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से बस्ताकोला क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों ने फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...