नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए तैयार "बस्तर 2.0" ब्लूप्रिंट प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों में कमी आने से विकास के लिए अनुकूल माहौल बना है। उन्होंने बस्तर को शांति और प्रगति के केंद्र के रूप में विकसित करने की रूपरेखा साझा की। प्रस्तावित योजना में पर्यटन, स्टार्टअप, आधारभूत संरचना और नवाचार पर विशेष जोर दिया गया है। इसके तहत सड़कों और पुलों के निर्माण, रेलवे नेटवर्क के विस्तार और हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की योजना शामिल है। साथ ही, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लंबित कार्यों को 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के ल...