बस्तर में सात नक्सलियों ने किया सरेंडर
नई दिल्ली, मार्च 31 -- देश के नक्सलवाद मुक्त होने की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर में चार महिला समेत सात नक्सलियों ने आत्मसर्मण कर दिया। पांच नक्सलियों पर कुल नौ लाख रुपये का इनाम घोषित था। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि माओवादी संगठन की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े पांच नक्सलियों ने दंतेवाड़ा पुलिस लाइन में आत्मसमर्पण किया। हथियार डालने वाले नक्सलियों में भैरमगढ़ एरिया कमेटी का सदस्य सोमे कड़ती पर 5 लाख रुपये का इनाम था, जबकि लखमा ओयम, सरिता पोडियम, जोगी कलमु और मोती ओयम पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। इसी तरह कांकेर में प्लाटून पार्टी कमेटी के सदस्य और हिडमा डोडी प्लाटून के सदस्य ने आत्मसमर्पण कर एक एके-47 राइफल पुलिस को सौंपी।बड़ी संख्या में हथियार बरामदअधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.