बस्तड़ी आपदा की 10वीं बरसी पर दिवंगतों को श्रद्धांजलि
पिथौरागढ़, जुलाई 1 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। बस्तड़ी आपदा की 10वीं बरसी पर क्षेत्रवासियों ने हादसे में जान गंवाने वाले 21 लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में परिजनों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख महिमन कन्याल ने कहा कि बस्तड़ी आपदा क्षेत्र के इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक है, जिसकी पीड़ा आज भी लोगों के दिलों में ताजा है। उन्होंने कहा कि इस आपदा ने कई परिवारों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। हादसे के बाद 30 से अधिक परिवारों को अपने गांव छोड़कर अन्य स्थानों पर विस्थापित होना पड़ा। श्रद्धांजलि सभा के दौरान ब्लॉक प्रमुख महिमन कन्याल ने लोगों की सुविधा के लिए एक टिन शेड के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.