पलामू, मई 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में कृषि एवं किसानों की आजीविका को नई दिशा देने की पहल के तहत नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत बसौरा फार्म में आधुनिक मल्टीलेयर फार्मिंग प्रणाली विकसित की जा रही है। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का स्थल निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं संवेदकों को सभी कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मल्टीलेयर फार्मिंग परियोजना के तहत विकसित किए जा रहे सब्जी नर्सरी, शेड नेट हाउस एवं पॉलीहाउस, मशरूम स्पॉन यूनिट, औषधीय पौधों का गार्डन, ड्रैगन फ्रूट एवं स्ट्रॉबेरी की खेती, कोल्ड चैंबर की मरम्मत, बड़े तालाब का निर्माण, फिश-कम-डक फार्मिंग, दाल मिल, मेडिकल प्लांट गार्डन, सिंचाई पंप यूनिट,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.