मुरादाबाद, मार्च 10 -- साप्ताहिक बंदी होने के कारण मंगलवार को हुल्का मंदिर पर चल रहे बसौड़े मेले में खूब भीड़ रही। श्रद्धालुओं की कतारें मंदिर से लेकर हाईवे पर दूर तक लगी रहीं। इसका तड़के से आना शुरू हो गया और रात मंदिर बंद होने तक जारी रही। महंत बीएन गोस्वामी ने मोर पंखी से आशीर्वाद दिया। व्यवस्था में नवीन गोस्वामी, विकास गोस्वामी, अतुल जौहरी, मयंक गोस्वामी, ऊषा गोस्वामी, आदर्श गोस्वामी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...