मुरादाबाद, मार्च 3 -- कपूर कंपनी स्थित हुलका मंदिर पर चौदह दिवसीय बसौड़ा मेला कल गुरुवार से आरंभ हो रहा है। इसके लिए मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर परिसर से लेकर बाहर रेलवे कालोनी तक दुकानें लग गईं हैं। दूर तक मेला भी लगाया जा रहा है। महंत बीएन गोस्वामी ने बताया श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...