हापुड़, मार्च 8 -- शीतला अष्टमी (बसौड़ा पूजन) चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 11 मार्च दिन बुधवार को दो शुभ योग है। इसी दिन चित्र कला अष्टमी भी है जोअति शुभ रहेगा। अष्टमी तिथि 10 मार्च की रात 01 बजकर 54 मिनट से प्रारम्भ होकर 11 मार्च की रात 04 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। इस व्रत में उदया तिथि देखा जाता है, इसलिए पूजन का शुभ मुहूर्त 11 मार्च की सुबह 06 बजकर 30 मिनट से शाम 06 बजकर 30 मिनट तक कल्याणकारी रहेगा।ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पांडेय ने बताया कि बसौड़ा पूजन में शीतला माता की पूजन किया जाता है। यह रोग निवारण और स्वास्थ्य रक्षा के लिए प्रभावशाली है, यह पूजन विशेष कर बच्चों के स्वास्थय और चेचक जैसी बीमारियों से रक्षा के लिए किया जाता है। एक दिन पूर्व यानि 10 मार्च को पूड़ी, पुआ, कढ़ी, खीर, दही, मीठे चावल तथा मेवा तैयार कर लें, क्योंकि बासी भोजन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.