उरई, मार्च 25 -- उरई। शासन द्वारा ग्रामीण गरीब बेघरों के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 398 बसोर समाज के परिवारों को इस योजना के तहत लाभांवित किया जा चुका है। शेष जो परिवार शेष रह गए हैं उनको नया लक्ष्य आने पर योजना से लाभांवित किया जाएगा। जिले में बसोर जाति के लोगों की संख्या 561 है इसकी सूचना काफी पहले शासन को प्रेषित की जा चुकी है। इसके बाद प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना में इस वर्ग को भी शामिल किया गया था। इसके बाद पिछले वित्तीय वर्ष में 398 परिवारों को इस योजना से लाभांवित किया जा चुका है। पीडी अखिलेश तिवारी ने बताया कि शेष परिवारों को नया लक्ष्य आने के बाद योजना से लाभांवित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...