बसोतरा गांव में दो पट्टीदार के बीच हुए मारपीट घटना में एक घायल, रेफर
सीतामढ़ी, जून 23 -- बसोतरा गांव में दो पट्टीदार के बीच हुए मारपीट घटना में एक घायल, रेफर चोरौत। थाना क्षेत्र के बसोतरा गांव में दो पट्टीदारों के बीच पूर्व के आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट घटना में एक युवक गंभीर रुप घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। भर्ती किए गए युवक की पहचान बसोतरा गांव के सुखी लाल चौधरी के पुत्र रिसी कुमार (20) के रुप में की गयी है। सीएचसी में आपातकालीन सेवा में तैनात चिकित्सक डॉक्टर विकास कुमार ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल युवक के पिता सुखी लाल चौधरी तथा मां पार्वती देवी ने बताया कि रिसी को उसका बड़ा भाई ही पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट कर घायल कर दिए जाने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.