चम्पावत, मार्च 7 -- लोहाघाट में नेपाल सीमा से लगे बगोटी के बसोटा तोक में सोलर लाइट लगाने की मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीण भुवन बिष्ट, रोहित सिंह, विमला देवी, दान सिंह, रेनू बिष्ट और हरीश ने बताया कि बीते साल अगस्त में जिला अक्षय अधिकारी को ज्ञापन देकर गांव में दस सोलर लाइट लगाने की मांग उठाई थी। लेकिन अब तक लाइट नहीं लग सकी। उन्होंने कहा कि रात में हर वक्त जंगली जानवरों का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने जल्द गांव में सोलर लाइट लगाने की मांग उठाई है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...