लखनऊ, मार्च 27 -- अयोध्या रोड पर कमता तिराहे के पास अवध बस स्टेशन की बसें बनीं मुसीबत बसों के मुख्य मार्ग पर रुककर सवारी भरने से लग रहा जाम,लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाताराजधानी का कमता तिराहा इन दिनों अवध बस स्टेशन की बसों के 'जाम वाले जाल' में फंस गया है। हर मिनट स्टेशन से निकलने वाली बसें तीन प्रमुख रास्तों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रही हैं। आलम यह है कि सर्विस लेन पार कर अयोध्या जाने वाले मुख्य मार्ग पर पहुंचकर ये बसें यात्रियों के इंतजार में डटी रहती हैं, जिससे सड़क चोक होने से राहगीर घंटों रेंगने को मजबूर हैं। तिराहे पर शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही आलम रहा। चौराहे पर तैनात ट्रैफिक कर्मी इस अव्यवस्था के आगे खुद को बेबस पा रहे हैं।अवध बस स्टेशन से रोज करीब 400 बसों का आवागमन होता है। कुछ-कुछ देर में बस अड्डे से बस निकलती है और वह अयोध्या जाने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.