अलीगढ़, मार्च 19 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग ने विद्यालयी वाहनों के विरुद्ध अभियान शुरू कर दिया था। इसके तहत वहानों की जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग ने ऐसे विद्यालयों की सूची जिला प्रशासन को देते हुए उनकी मान्यता निरस्त किए जाने की संस्तुति की है। एआरटीओ प्रवेश कुमार ने बताया कि बिना फिटनेस और वैध परमिट के संचालित किसी भी स्कूल बस या वैन को सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा। नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। लगातार चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान में कई स्कूली वाहन मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। ऐसे वाहनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत कर उन्हें जिले के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.