नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली परिवहन निगम और परिवहन विभाग द्वारा संचालित सभी बस मार्गों में ट्रांसजेंडर यात्रियों को मुफ्त यात्रा मिलेगी। बसों में महिलाओं के लिए चल रही मुफ्त सफर योजना में उन्हें शामिल करने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के तहत दिल्ली में निवास करने वाले पात्र ट्रांसजेंडर डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार इस निर्णय का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को बिना किसी आर्थिक बाधा के शहर में सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। यह सुविधा दिल्ली की बसों में महिलाओं के लिए लागू मुफ्त यात्रा योजना के समान ही व्यवस्था और तंत्र के तहत लागू की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...