देहरादून, अगस्त 29 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा और देहरादून में 10 पिंक ई-बसें चलाने की घोषणा का रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने स्वागत किया है। परिषद ने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षित यात्रा की दिशा में सराहनीय कदम बताया।परिषद के उप महामंत्री विपिन बिजल्वाण ने कहा कि संगठन लंबे समय से महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा की मांग उठा रहा था। इससे मातृशक्ति को राहत मिलने के साथ ही यात्रीभार बढ़ने से निगम की आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में इसका दायरा बढ़ाकर सभी महिलाओं को यह सुविधा दी जाएगी। यह भी पढ़ें- 60 साल की उम्र से महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, 10 पिंक ई-बसों का भी ऐलान परिषद ने मुख्यमंत...