गुमला, मार्च 7 -- गुमला प्रतिनिधि होली के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में त्योहार मनाने पहुंचते हैं। पर्व समाप्त होने के बाद लोग फिर से अपने कामकाज और पढ़ाई के लिए वापस लौटने लगते हैं। ऐसे में बसों समेत अन्य यातायात साधनों में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है।इन दिनों गुमला से विभिन्न शहरों के लिए चलने वाली बसों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। भीड़ अधिक होने के कारण कई यात्रियों को सीट तक नहीं मिल पा रही है और वे खड़े होकर ही सफर करने को मजबूर हैं। लोग किसी तरह अपने काम और पढ़ाई पर समय से लौटने के लिए यात्रा कर रहे हैं।यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई लोग अधिक पैसे देकर ऑनलाइन बुकिंग और तत्काल टिकट की व्यवस्था का सहारा ले रहे हैं। जिले में करीब 150 से दो सौ बसों का परिचालन होता है, जो जिला मुख्यालय से होकर विभिन्न जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.