देहरादून, मई 2 -- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार शाम रोडवेज की दो वॉल्वो बसों पर हुए पथराव के मामले में परिवहन निगम ने सख्त रुख अख्तियार किया है। देहरादून डिपो प्रभारी ने बागपत थाने में तहरीर देकर अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार शाम शामली और बागपत के बीच हुए इस हमले में पत्थरों ने वॉल्वो के मजबूत शीशों को भेद दिया था। गनीमत रही कि सीटों पर बैठे यात्री बाल-बाल बच गए, लेकिन इस घटना से एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वाले यात्रियों में दहशत का माहौल है। सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि बसों पर पथराव की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को शिकायत दी गई थी। यह भी पढ़ें- एक्सप्रेस-वे पर पथराव मामले की जांच हो पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के सीसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.