बसों को सीज कर वसूला 40 हजार से अधिक का जुर्माना
बागपत, अप्रैल 12 -- यातायात नियमों का उल्लंघन करने की बानगी देखिए कि रोजाना अकेले बड़ौत के एक चौराहे पर ही 100 से ज्यादा चालान हो जाते हैं, इसके बावजूद नियम तोड़ने वालों पर कोई फर्क नहीं पड़ता। दुपहिया वाहन चालकों की तो छोड़िए, बस चालक भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। इसका उदाहरण गत देर शाम देखने को मिला। सीओ बड़ौत के नेतृत्व में दिल्ली बस स्टैंड पर चलाये गए विशेष चेकिंग अभियान में 4 बसों को सीज किया गया। एक तो मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस ही लिखकर सड़कों पर दौड़ रही थी, इस बस पर एक दर्जन से अधिक चालान पहले से ही थे। बिना परमिट डग्गामारी में सवारियों को ढोने वाली इस रोडवेज बस पर 11500 का जुर्माना लगा सीज कर दिया गया। इसके अलावा बड़ौत डिपो की एक बस तथा शामली से लोनी तक फर्राटा भरने वाली दो अन्य बसों को भी नियमों का उल्लंघन करने पर सीज कर दिया गया। इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.