पूर्णिया, अप्रैल 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। परिवहन विभाग राज्य में संचालित सभी प्रकार की बसों के किराए के दर में नये सिरे से संशोधन करने जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से संभावित किराया दर पुनर्निर्धारण का प्रारूप तैयार कर प्रकाशित किया गया है। इस पर अभी आपत्ति एवं सुझाव लिए जा रहे हैं। अभी तक वर्ष 2021 में संशोधित किराया दर ही लागू है। जिले में अमूमन डीलक्स बसों का परिचालन हो रहा है। जिसके लिए वर्ष 2021 में संशोधित किराया दर प्रति किलोमीटर 1.70 रूपये निर्धारित है। नया संशोधित दर लागू होने के बाद किराये में प्रति किलोमीटर 26 पैसे तक की बढ़ोत्तरी संभावित है। यह भी पढ़ें- बसों में नहीं लग पायी किराया तालिका क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की ओर से प्वाइंट टू प्वाइंट यात्री किराया दर निर्धारित करने के बाद से ही यात्रियों से संशोधित क...