महाराजगंज, नवम्बर 18 -- महराजगंज, निज संवाददाता। धान की कटाई और गेहूं आदि की बुआई शुरू होने के बाद महराजगंज के रोडवेज यात्री अपने आवागमन को लेकर काफी परेशान हैं। आधा दर्जन चालकों के छुट्टी पर चले जाने से नगर के बस अड्डे पर रोडवेज यात्रियों को समय से बस नहीं मिल पा रही है। बसों की लेटलतीफी के कारण रोडवेज यात्रियों को मजबूर होकर प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिले के महराजगंज डिपो के बेड़े में इस समय 70 बसें शामिल है। इनमें अनुबंधित बसों की संख्या 16 है। लेकिन बसों का संचालन ठीक तरीके से नहीं होने से जनपद मुख्यालय व आस-पास गांवों के यात्री काफी परेशान रहते हैं। प्राइवेट वाहनों में भीड़ भाड़ से बचने के लिए अधिकांश लोग परिवहन निगम की बस से ही यात्रा करना पसंद करते हैं। पर हर दिन रोडवेज चालकों की कमी यात्रियों पर भारी पड़ जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.