कोडरमा, मार्च 2 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । होली पर्व को लेकर कोडरमा में सोमवार को बस स्टैंडों में सुबह से हीं काफी भीड़ नजर आई। कोडरमा स्टेशन में पहुंचने वाले ट्रेनों से काफी संख्या में पैसेंजर गिरिडीह, हजारीबाग, नवादा, रांची समेत अन्य जगहों के लिए आ रहे हैं। बस की छतों पर भी बैठकर लोग घर जाने को मजबूर हैं। ऐसे में किसी तरह की अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है। निर्धारित भाड़ा से अधिक वसूली की शिकायत नहीं मिली है। कई बसों में क्षमता से अधिक सवारी लाद लिया जा रहा है। इसे भी देखनेवाला कोई नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.