उन्नाव, अप्रैल 29 -- उन्नाव, संवाददाता। परिवहन विभाग की 60 रोडवेज बस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए हरदोई भेजी गईं। सिर्फ 42 बसों के सहारे ही यात्रियों के आवागमन की व्यवस्था विभाग ने की थी। नतीजा यह रहा कि तपती दोपहरी में यात्री बस स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर वाहनों का इंतजार करते रहे। मुसाफिर सवारी वाहनों के सहारे अपने गंतव्य को जाते दिखाई पड़े। बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री ने हरदोई में उद्घाटन किया। यहां प्रस्तावित जनसभा में लोगों के पहुंचने के लिए परिवहन विभाग ने 40 बसों को भेजा था। बाद में 20 रिजर्व बसें भी कार्यक्रम स्थल भेज दी गई थी। यह भी पढ़ें- रोडवेज बस अड्डे पर दिल्ली और आगरा जाने को नहीं मिली बसें, हंगामा परिवहन विभाग के पास कुल 102 रोडवेज बस हैं, लेकिन बुधवार को सिर्फ 42 बसें ही आवागमन के लिए उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.