फरीदाबाद, सितम्बर 30 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले में आने वाले दिनों में प्रदूषण बढ़ने की आशंका को देखते हुए फरीदाबाद के रास्ते दिल्ली जाने वाली निजी बसों और औद्योगिक वाहनों पर रोक लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। ग्रैप के पहले चरण से ही बीएस-3 और बीएस-4 श्रेणी के वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहनों को बदरपुर बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। इससे दिल्ली और उससे आगे जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बल्लभगढ़ बस अड्डे से कई निजी बसें दिल्ली के कश्मीरी गेट, आनंद विहार और सराय काले खां तक संचालित होती हैं। इनमें कई बसें पुरानी हैं और बीएस-3 व बीएस-4 इंजन वाली हैं। इस बार वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से ऐसे वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अल...