भभुआ, जून 18 -- घायलों का पीएचसी में उपचार करने के बाद सदर अस्पताल किया रेफर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए बेलांव पुलिस ने शुरू की छापेमारी रामपुर, एक संवाददाता। बेलांव थाना क्षेत्र के मईदाड़ खुर्द गांव में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- मारपीट में 5 लोग घायल, इलाज जारीमारपीट का कारण घायलों में शंकर बिंद की पत्नी विमला देवी व ममता कुमारी शामिल हैं। दोनों का इलाज भभुआ सदर अस्पताल में कराया गया। बताया गया है कि घटना के समय विमला देवी अपनी बेटी के साथ खेत में उड़द और मूंग की फसल काट रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि कमलेश बिन्द, शशिरंजन बिन्द, विकास बिन्द उर्फ मन्नू बिन्द समेत...