बसुआ चौक के पास बनेगा बस स्टैंड व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
गोड्डा, मई 19 -- महागामा, एक प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र की भूमि अधहस्तांतरण प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी गई। यह कार्य नगर अध्यक्ष प्रबोध सोरेन की उपस्थिति में नगर पंचायत के पदाधिकारियों एवं अंचल अमीन की निगरानी में कराया जा रहा है। प्रक्रिया के दौरान संबंधित भूमि का निरीक्षण, मापी एवं आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया, ताकि कार्य पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से पूरा हो सके। नगर पंचायत प्रशासन ने बताया कि उक्त भूमि पर भविष्य में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस स्टैंड, पार्किंग स्थल एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। इससे नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह भी पढ़ें- गोमिया रेल ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर विस्थापितों ने सौंपा मांग पत्र साथ ही स्थानीय व्यापार एवं रोजगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.