बसीपट्टी गांव में कोसी नदी में डूबने से बच्ची की मौत
मधुबनी, जून 13 -- मधेपुर। प्रखंड के भेजा थाने के कोसी दियारा बसीपट्टी वार्ड 9 में कोसी नदी में डूबने से शनिवार को मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृत मासूम बच्ची सुपौल जिले के मरौना थाने के परिकोंच गांव के श्रवण कुमार चौपाल की पुत्री सलोनी कुमारी(4) बतायी गई हैं। जानकारी के अनुसार, बसीपट्टी गांव निवासी सुखीचंद्र मंडल की पुत्री राधा देवी कुछ दिन पहले अपने मायके बसीपट्टी आई थीं। शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे सलोनी कुमारी अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते कोसी नदी सुरक्षा बांध की तरफ चली गई। खेलने के क्रम में सलोनी धार की तरफ लुढ़क गई। फिर वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। नदी किनारे बच्ची को डूबते देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत नदी में उतरकर सलोनी को खोजना शुरू किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद सलोनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.