बसिया में सात दिन बाद टली हाथियों की दहशत
गुमला, अक्टूबर 7 -- बसिया प्रतिनिधि। पिछले सात दिनों से बसिया क्षेत्र में डेरा डाले 19 जंगली हाथियों के झुंड को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रांची वन क्षेत्र की ओर रवाना कर दिया। हाथियों को आबादी वाले इलाकों से दूर निकालने के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। झुंड के क्षेत्र से निकलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हाथियों का झुंड उडीसा से कोलेबिरा और पालकोट वन्य प्राणी आश्रयणी होते हुए मंझकेरा पहुंचा था। वन विभाग की टीम ने बनई,गंगड़ा, रेडवा और मुरुमकेला के रास्ते हाथियों को आगे बढ़ाया। इस दौरान हाथियों को देखने के लिए हजारों ग्रामीण जुटे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: भरनो के मसिया में 18 हाथियों का कहर,फसलों को किया बर्बाद टीम ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए लोगों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।अभियान के दौरान डीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.