गुमला, मई 9 -- बसिया। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अवर प्रमंडल कामडारा अंतर्गत बसिया एवं कामडारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विद्युत विपत्र सुधार, नया बिजली कनेक्शन तथा अन्य शिकायतों के निवारण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। सहायक विद्युत अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर 12 मई को रामपुर पंचायत भवन,15 मई को कुम्हारी पंचायत भवन, 18 मई को रेडवा पंचायत भवन, 21 मई को ओकबा पंचायत भवन व 25 मई को रामतोलया पंचायत भवन में लगाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से संबंधित दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.