गुमला, मार्च 17 -- बसिया प्रतिनिधि । गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। इन घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई,जबकि दो अन्य घायल हो गए। पहली घटना लोंगा गांव के समीप हुई। जहां सुकुरडा निवासी 35 वर्षीय दामोदर सिंह की स्कूटी से गिर कर मौत हो गई। वह अपने साथी गुड़ाम दाचूटोली निवासी 45 वर्षीय हिलारूस टोपनो के साथ कोलेबिरा से कोनबीर जा रहा था। इसी दौरान एक स्कूली छात्रा को बचाने के प्रयास में स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दामोदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया,जबकि हिलारूस टोपनो भी जख्मी हो गया। दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दामोदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। हिलारूस का इलाज जारी है। दूसरी घटना रांची-सिमडेगा मुख्य सड़क पर एनएच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.