बसिया में तेज रफ्तार कार पलटने से युवक की मौत, दो घायल
गुमला, मई 13 -- बसिया, प्रतिनिधि। रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर बसिया थाना क्षेत्र के केमता टोली चर्च के समीप मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार 24 वर्षीय मनीष नाग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 12:30 बजे मनीष नाग अपने साथियों मुनेश्वर साहु और विमल नाग के साथ तोरपा से एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान केमता टोली चर्च के समीप चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मनीष नाग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पोजो कामडारा निवासी मुनेश्वर साहु और विमल नाग को हल्की चोटें आई हैं। दोनों का प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही बसिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.