बसिया में जेंडर सीआरपी की पहल से महिला सशक्तिकरण को मिल रही नई दिशा
गुमला, मई 18 -- बसिया प्रतिनिधि बसिया प्रखंड में प्रदान संस्था की जेंडर सीआरपी दीदियों की मेहनत और सक्रिय पहल से गांवों में महिला सशक्तिकरण की नई तस्वीर उभरकर सामने आ रही है। उनकी लगातार कोशिशों से बंद पड़े महिला मंडल और ग्राम संगठनों को फिर से सक्रिय किया गया है। जिससे महिलाएं एक बार फिर संगठित होकर अपने अधिकारों, सम्मान और रोजगार के लिए आगे आ रही हैं। जेंडर सीआरपी दीदियां गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत, रैली और खेल-कूद जैसे रचनात्मक माध्यमों के जरिए वे महिला हिंसा, बाल विवाह, डायन प्रथा और अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रही हैं। यह भी पढ़ें- नारी सशक्तीकरण को पंचायतों में होंगी महिला सभाएं इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग किया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.