गुमला, फरवरी 1 -- बसिया प्रतिनिधि बसिया थाना क्षेत्र के ससिया गांव के समीप बाइक से गिर कर एक युवक की मौत हो गई,जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लसिया कोम्बेकेरा पतराटोली गांव निवासी 18 वर्षीय मनीष डुंगडुंग के रूप में हुई है। यह घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है। घायल बाइक चालक 19 वर्षीय फिल्मोन टेटे का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक डोमिनार बाइक से तेज रफ्तार में ससिया गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मनीष को मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.