गुमला, अप्रैल 18 -- बसिया। थाना क्षेत्र के लालपुर सरना स्थित एक सुनसान इलाके में कुएं से सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान तुरीबीरा निवासी 45 वर्षीय दिलीप लोहरा के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पहले काम की तलाश में बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था। शनिवार दोपहर कुएं से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने झांककर देखा तो शव तैरता मिला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। शुरुआती जांच में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले की जांच जारी है। यह भी पढ़ें- गोमती नदी किनारे लावारिस शव मिलने से सनसनी यह भी पढ़ें- अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान, हत्या की चर्चा यह भी पढ़ें- गोमती नदी किनारे लावारिस शव मिलने से सनसनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.