गुमला, मार्च 8 -- बसिया। थाना क्षेत्र के ममरला पाकरटोली गांव में कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ममरला पाकरटोली निवासी 30 वर्षीय प्रेम चंद बड़ाईक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रेम चंद बड़ाईक शनिवार शाम घर से कुएं से पानी भरने के लिए निकला था,लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की,परंतु उसका कोई पता नहीं चल सका।रविवार सुबह जब ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे तो देखा कि प्रेम चंद बड़ाईक का शव कुएं के पानी में तैर रहा है। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना बसिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा तैयार किया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.