गुमला, मई 9 -- बसिया, प्रतिनिधि। बसिया थाना क्षेत्र के गांगड़ा होंजोर गांव में शुक्रवार आधी रात एक वृद्ध दंपति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गांव के ही अर्जुन राम पर नशे की हालत में घर में घुसकर बंदूक की बट से हमला करने का आरोप है। घटना में रश्मि कुल्लू का हाथ टूट गया,जबकि उसके पति अंजोर कुल्लू भी गंभीर रूप से घायल हो गया।पीड़िता रश्मि कुल्लू ने बताया कि वह अपने पति के साथ घर में सो रही थीं। इसी दौरान आरोपी जबरन घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए दोनों पर हमला शुरू कर दिया। आरोप है कि दंपति रहम की गुहार लगाते रहे, लेकिन आरोपी ने उन्हें बिस्तर से घसीट कर नीचे पटक दिया और बेरहमी से मारपीट करता रहा।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- पोते ने पैसे के लिए बुजुर्ग दादा पर फरसे से किया जानलेवा हमला के अनुसार आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहा...