गुमला, मार्च 27 -- बसिया, प्रतिनिधि। प्रखंड के कलिगा गांव में चैती दुर्गा पूजा इस वर्ष श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ मनाई हुई। हजारों श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंच कर मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूरे गांव में भक्ति का माहौल बना रहा और जयकारों व भजनों से वातावरण गुंजायमान रहा। नवमी के दिन आयोजित भक्ति गीतों और नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को खासा आकर्षित किया। स्थानीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही। वहीं रामनवमी पर कोनबीर और बसिया क्षेत्र में बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत कोनबीर उपर चौक स्थित हनुमान मंदिर से हुई, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कोयल नदी तट तक पहुंचा। इस दौरान युवाओं ने लाठी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.