गुमला, मई 12 -- बसिया प्रतिनिधि बसिया थाना क्षेत्र के कोनबीर में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने एक दंपति से 50 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर राशि बरामद करने की मांग की है।जानकारी के अनुसार मोरेंग पंचायत के रायकेरा डुमर टोली निवासी ताजिमा बेबी अपने पति शेख इस्लाम के साथ बैंक ऑफ इंडिया की कोनबीर शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर साप्ताहिक बाजार गई थीं। बाजार से खरीदारी करने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 3.30 बजे पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया। यह भी पढ़ें- बाइक चोरों का आतंक, दो दिनों में दो बाइकों की चोरी पर्स में बैंक से निकाले गए 50 हजार रुपये रखे थे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी तेज रफ्तार से फरार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.