बसिया के एकलव्य विद्यालय में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम
गुमला, जून 28 -- बसिया प्रतिनिधि। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बसिया में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को प्रतिदिन नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को नशामुक्त समाज का संदेश भी दिया।अभियान के तहत स्लोगन लेखन, क्विज, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन के अवसर पर विद्यालय के चारों सदनों ने नशामुक्ति विषय पर नाट्य प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक मंडली ने टैगोर सदन की प्रस्तुति को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया। मिथिलेश कुजूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता,जबकि दीपक कुमार लोहरा और अजीत उरांव को उभरते अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.