देवघर, सितम्बर 23 -- पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर सिंह ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत चल रहे मतदाता सत्यापन कार्य में कथित अनियमितताओं और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। मंगलवार को सहरजोरी स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने पालोजोरी प्रखंड के बसाहा पंचायत में एसआईआर सत्यापन के दौरान कथित तौर पर फर्जी आवासीय एवं जाति प्रमाण पत्रों के इस्तेमाल की सूचना मिलने का दावा किया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: एसआईआर प्रक्रिया पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल, गड़बड़ी का लगाया आरोपप्रशासन से मांग उन्होंने कहा कि इससे पूर्व नवादा क्षेत्र में भी एसआईआर सत्यापन कार्य में गड़बड़ी का मामला सामने आया था। जिसके बाद अंचलाधिकारी सारठ के निर्देश पर पत्थरड्डा थाना में मामला दर्ज कराया गया...