पीलीभीत, जनवरी 6 -- बीसलपुर। गांव में जन प्रतिनिधि द्वारा कराए गए निर्माण कार्य आदि को लेकर की गई शिकायत पर सुनवाई न होने से आहत होकर बसारा निवासी अतुल कुमार ने मुख्यमंत्री दरबार में जाने का रुख कर दिया। हालांकि इसके बारे में जानकारी होने पर उसे शाहजहांपुर के पास से वापस करा दिया गया। सीडीओ आरके श्रीवास, एसडीएम नागेंद्र पांडे समेत अन्य ने पहुंच कर जांच की। अतुल कुमार ने शिकायती पत्र में गांव में ही ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत की थी। पर कार्रवाई नहीं की गई। पैमाइश में पक्षपात किया गया। इसी शिकायत को लेकर वह पैदल लखनऊ जाने लगा था। एसडीएम नागेंद्र पांडे ने बताया कि शिकायत का निस्तारण कराने को गांव गए थे। निस्तारण होगा। वही अतुल ने बताया कि निस्तारण न हुआ तो मुख्यमंत्री के पास जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.