हल्द्वानी, जुलाई 1 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हल्द्वानी विकासखंड में वीबीजी रामजी योजना का शुभारंभ बुधवार को किया गया। इस दौरान विकासखंड प्रमुख मंजू गौड़ और खंड विकास अधिकारी तनवीर असगर ने सुबह 11 बजे पहला मस्टरोल जारी कर योजना की शुरुआत की। योजना के तहत पहला मस्टरोल ग्राम पंचायत बसानी में खेतों के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण एवं भूमि सुधार कार्य के लिए जारी किया गया। योजना के अंतर्गत मजदूरों के लिए 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी निर्धारित की गई है। कार्यक्रम में कालाढूंगी विधायक प्रतिनिधि पूरन गौड़, एबीडीओ प्रदीप कुमार पंत, जीत सिंह कुंवर, एडीओ पंचायत ललित सिंह ग्वाल, एडीओ समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक संजय बिष्ट, ग्राम विकास अधिकारी सुनील पंत, संजय डबराल, नवीन कपिल, जेई मनरेगा संगम सक्सेना आदि रहे। यह भी पढ़ें- बीवी जी राम जी में अब श्रमिकों 125...