छपरा, मार्च 7 -- तीन वार्डों के करीब साढ़े चार हजार लोग सुविधा से लाभान्वित बोले छपरा असर फोटो- लहलादपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के बसही बाजार में जलनिकासी के लिए नाला निर्माण कराये जाने के बाद ग्रामीणों में खुशी है। गांव के तीन वार्डों के करीब साढ़े चार हजार लोग इस सुविधा से लाभान्वित होंगे। बाजार आने वाले लोगों व राहगीरों का भी कहना है कि अब इस बाजार की रौनक बढ़ेगी। मालूम हो कि बसही बाजार व गांव में लंबे समय से बनी नाली और जल निकासी की समस्या को लेकर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। जलजमाव के कारण गांव की सड़कों और गलियों में चलना मुश्किल हो जाता था। इस समस्या को आपके लोकप्रिय अखबार हिंदुस्तान के अभियान बोले छपरा के तहत प्रमुखता से 12 मई के अंक में उठाया गया था। खबर प्रका...