बक्सर, मार्च 16 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। चौसा-कोचस रोड पर बसही पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन जख्मी हो गए। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को राजपुर थाना के बसही पुल के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार युवक जख्मी हो गए। चारों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मण पासवान (25) पिता शिव जी पासवान के रूप में हुई। वह राजपुर थाना के पिपराढ़ गांव का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक वह कोचस की तरफ से अपने गांव लौट रहा था। इसी बीच यह हादसा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.